✦
खण्डवा के थाना मुंदी क्षेत्र अंतर्गत बामौरी घाट के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22-09-2026 को शाम 05:09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मुंदी थाना क्षेत्र में तैनात एफआरवी-11 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 एफआरवी-11 स्टाफ आरक्षक वेदप्रकाश एवं पायलट नासिर खान ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया की बामौरी घाट के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल मुंदी में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।