✦
मुरैना जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डोमपुरा गाँव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक आया है,व्यक्ति की हालत गंभीर है और हॉस्पिटल ले जाने के लिए कोई साधन नही है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 23/09/2026 को रात्रि 07:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सिविल लाइन में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीवान सिंह एवं पायलेट जयवीर सिंह ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक था,व्यक्ति की हालत गंभीर है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन की मदद से ले जाकर तत्काल शासकीय जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया, जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। पीड़ित के परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।