Published: 24 Sep 2026, 11:00 AM
✦
नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र झामरी गेट के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल अवस्था में रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/09/2026 को सुबह 07:52 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना करेली में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक कपिल राजपूत एवं पायलेट दुर्गेश जाटव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को पटरी से उठाकर रोड तक लेकर आए। डायल-112 जवानों द्वारा एफ.आर.व्ही. वाहन से शासकीय अस्पताल करेली पहुँचाया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।
