✦
छतरपुर जिले के थाना चंदला क्षेत्र अंतर्गत अजयगढ़-चंदला रोड़ पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए थे। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 24/09/2026 को दोपहर 02 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना चंदला में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सोनू लोधी एवं पायलट गंगा प्रसाद ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अजयगढ़-चंदला रोड़ पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए, डायल-112 एफआरवी वाहन से 04 घायलों को अन्य 08 घायलों को निजी वाहन से तत्काल शासकीय चिकित्सालय चंदला पहुँचाया, जहाँ घायलों का उपचार जारी है। डायल-112 जवानों की तत्परता से समय पर घायलों को इलाज मिल सका।