✦

मंदसौर जिले के थाना भानपुरा क्षेत्र अंतर्गत हमीरगढ़ तिराहा के पास एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 24/09/2026 को शाम 04:18 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना भानपुरा क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक मनोज डोडिया एवं पायलट दीपांशु राही ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें मोटर साईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरवी वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल भानपुरा में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।