✦
मुरैना जिले के थाना पहाड़गढ़ क्षेत्र अंतर्गत पहाड़गढ़ और मरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक महिला और एक पुरुष गिरकर घायल हो गए। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25/09/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 में तैनात स्टाफ आरक्षक पवन जाट, आरक्षक अर्जुन जाट एवं पायलट संतोषी धाकड़ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क दुर्घटना में दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन से तत्काल पहाड़गढ़ अस्पताल पहुँचाया।
डायल-112 जवानों की सजगता और तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।