Published: 26 Sep 2026, 11:00 AM
✦
गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल और ट्रक का एक्सीडेंट होने एवं एक व्यक्ति के सर में गंभीर चोट आने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26-09-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना म्याना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-07 वाहन को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अनिल गुप्ता एवं पायलट अनवर खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटरसाइकिल और ट्रक के एक्सीडेंट में एक व्यक्ति सर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायल को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।