Published: 26 Sep 2026, 11:00 AM
✦
बुरहानपुर जिले के थाना निंबोला क्षेत्र स्थित झांझर डैम मे एक व्यक्ति द्वारा पानी में उतरकर आत्महत्या के प्रयास की सूचना डायल-112 पर दिनाँक 25-09-2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही FRV 10 टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक मो. अलताफ, पायलट जितेंद्र एवं थाना निंबोला से प्रधान आरक्षक 492 आनंद प्रधान, आरक्षक प्रधान बडोले, तथा आरक्षक 46 शिवकरण जमरे ने तत्परता और सूझबूझ दिखाई। गहरे पानी में फंसे 60 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने संकट के समय डायल 112 के इस त्वरित रिस्पॉन्स और जीवन रक्षक प्रयास के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।