✦

सागर जिले के थाना जैसीनगर क्षेत्र के अंतर्गत ओरिया तिराहा पुल के पास दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में 03 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 29/09/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर जैसीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संदीप रैकवार एवं पायलट अजय पवार ने मौके पर पहुँचकर,बताया की टक्कर दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर हो गयी थी।

जिसमें 03 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए थे,डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी व्यक्तियों को एफ.आर.व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय जैसीनगर में भर्ती करवाया। डायल-112 के जवानों की तत्परता और सूझबूझ से 03 घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।