✦
मुरैना के थाना पोरसा क्षेत्र में सेंथरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/09/2026 को शाम 04:20 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल पोरसा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजकुमार गुर्जर और पायलट महेश सिंह तोमर ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से पोरसा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।