✦
नर्मदापुरम के जिले थाना पिपरिया क्षेत्र में बांसखेड़ी के पास 02 व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/09/2026 को शाम 06 में प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना पिपरिया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि ओमप्रकाश एवं पायलेट नर्मदा कहार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बांसखेड़ी के पास 02 व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो घायलों को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल पिपरिया में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है