✦

गुना जिले के थाना फतेहगढ़ क्षेत्र में सेनबोर्ड चौराहे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट जाने से 15 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29-09 -2026 को शाम 06:32 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन 07 को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक बीरम सिंह एवं पायलेट सुशांत शिंदे ने मौके पर पहुँचकर बताया कि यात्रियों से भरी पिकअप वाहन सेनबोर्ड चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट जाने से 15 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन एवं निजी वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल फतेहगढ़ में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है