✦
सिंगरौली के थाना बरगवां क्षेत्र में जुड़ावर गाँव में एक युवक आत्महत्या के उदेश्य से पानी की टंकी पर चढ़ गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30/09/2026 को रात्रि 07:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बरगवां थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक नीरज यादव एवं पायलेट सचिन ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक युवक आत्महत्या के उदेश्य से पानी की टंकी पर चढ़ गया था। डायल-112 स्टाफ द्वारा युवक को समझाईश देकर पीड़ित युवक को सुरक्षित पानी की टंकी से नीचे बुलाया गया। डायल-112 जवानों द्वारा युवक को काउन्सलिंग उपरांत सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।