✦
रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04-10-2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल औबेदुल्लागंज क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक मंगेश भदौरिया एवं पायलट सुरेश कुमार यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बरखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।