✦
नीमच जिले के थाना मनासा क्षेत्र अंतर्गत चपलाना और बड़कुआ के बीच एक क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05-10-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मनासा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अजय प्रताप सिंह एवं पायलट राहुल भट्ट ने बताया कि क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट जाने से सवार 10 व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 घायलों को एफआरव्ही वाहन से एवं 04 घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल मनासा में भर्ती कराया। जहाँ दो व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।