Published: 06 Oct 2026, 11:30 AM
✦
सीहोर जिले के थाना बुधनी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 06 अकोला में एक 02 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06 /10 /2026 को सुबह 09 :14 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बुधनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक लोकेश एवं पायलट ओकेश ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, किन्तु बालिका अपने बारे में कुछ भी बता नहीं पा रही थी एफआरव्ही स्टाफ द्वारा बालिका को थाने लाया गया जहां पर कुछ समय पश्चात् बालिका के परिजन बालिका को ढूंढ़ते हुये थाने आये, जिन्हें बालिका आराध्य उम्र 02 वर्ष , पिता मनोज बेलदार निवासी वार्ड नंबर 09 द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका घर से निकलकर रास्ता भटक गई थी।