✦
भिंड जिले के थाना अटेर क्षेत्र के अंतर्गत मोदना तिराहा के पास दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में 02 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/10/2026 को सुबह 11:44 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर अटेर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अलकेश यादव एवं पायलट रणवीर सिंह ने मौके पर पहुँचकर,बताया की टक्कर दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर हो गयी थी। जिसमें 02 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायल व्यक्तियों को एफ.आर.व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय जिला चिकित्सालय भिंड में भर्ती करवाया। डायल-112 के जवानों की तत्परता और सूझबूझ से 02 घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिली।