Published: 07 Oct 2026, 11:30 AM
✦
रीवा के थाना गुढ़ क्षेत्र में लोही गाँव में एक 03 वर्षीय बालक गुम हो गया है, बालक के परिजन काफी समय से बालक को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/10/2026 को दोपहर 12:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना गुढ़ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक संतोष कुमार मिश्रा एवं पायलेट सुरेश ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालक के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आस-पास के क्षेत्रों में, परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश करने पर, कुछ समय पश्चात बालक गाँव के बाहर पेड़ के नीचे बैठा मिला। डायल-112 जवानों ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया और परिजन को बुला कर, बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।