✦
उज्जैन के थाना माधव नगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर पर एक 14 वर्षीय किशोरी मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/10/2026 को मध्यरात्रि में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल माधव नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक रवि हिनोतिया एवं पायलेट सोनू भारती ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा किशोरी से स्नेहपूर्वक परिजन के बारे में जानकारी लेने पर किशोरी ने बताया कि परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकली गयी थी। डायल-112 जवानों द्वारा किशोरी को समझाईश देने पर, किशोरी ने घर का पता दिया। डायल-112 जवानों ने किशोरी को एफआरव्ही वाहन से लेकर बताये पते पर पहुँचे, जहाँ किशोरी के पिता मिले। जिन्हें किशोरी द्वारा परिजन की पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।