✦
मुरैना जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में गोपालपुरा चुंगी नाका के पास गली में भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया है जिसमे एक महिला घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/10 /2026 को दोपहर 01:50 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1255 शिवराम चौहान एवं पायलेट चरण सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया था जिसमे एक महिला घायल हो गई थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफ.आर.व्ही वाहन में रखे अग्निशामक उपकरण की सहायता से आग को बुझाया और दुर्घटना में घायल महिला को एफ.आर.व्ही वाहन की सहायता से जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया। डायल-112 जवानों की तत्परता से बड़ी अनहोनी होने से टली और पीड़ित को समय पर उपचार मिला।