✦
इंदौर के थाना खजराना क्षेत्र अंतर्गत शिववाटिका के पास में 02 बच्चे मिले है, जो घर का रास्ता भटक गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/10/2026 को दोपहर 01:21 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खजराना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सउनि राजेश कुमार जैन एवं पायलेट रवि मालवीय ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 02 बच्चे मिले हैं, जिसमें एक बालक 04 वर्ष एवं बालिका 03 वर्ष की हैं। डायल-112 जवानों द्वारा दोनों बच्चो को संरक्षण में लिया। बच्चे परिजन के समबन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहे थे। डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर, बच्चों के परिजन ढूँढ़ते हुए मिले। जिन्हें बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चे खेलते खेलते घर से दूर निकलकर घर की राह भटक गये थे।