✦
बैतूल के थाना कोतवाली क्षेत्र में तरुण हॉस्पिटल के पास में एक 07 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08/10/2026 को सुबह 10:43 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सउनि नरेंद्र शाह एवं पायलेट पुष्पेंद्र ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास क्षेत्र में परिजन की तलाश और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन के पास पहुँचे। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।