Published: 12 Oct 2026, 11:25 AM
✦
आगर मालवा जिले के थाना नलखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ढ़ाबला-सोनगरा रोड़ पर एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/10/2026 को शाम 05:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नलखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अमृत लाल यादव एवं पायलट राहुल यादव ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवान बालिका को लेकर घर पहुंचे, जहाँ बालिका के परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।