Published: 12 Oct 2026, 11:30 AM
✦
जिला सागर के थाना रहली क्षेत्र में एक 02 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-08-2026 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक आकाशदीप एवं पायलेट सुदामा पटेल व पायलट पंकित यादव ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके पश्चात बच्चे को थाने लाया गया और परिजनों का पता लगाकर बालक को पहचान व सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया गया।