✦
विदिशा जिले के थाना देहात गंज बासौदा क्षेत्र में गंजघाट पर एक 10 वर्षीय बालक मिला है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है,सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 12/10/2026 को रात्रि 11:33 बजे प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल देहात गंजबासोदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं पायलट नाजिम हुसैन ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने बालक से स्नेहपूर्वक परिजन के बारे में पूछताछ करने पर बालक परिजन की कोई जानकारी नही दे रहा था। डायल-112 जवानों ने बालक के पास मोबाइल देखा, बालक से मोबाइल लेकर पिता को संपर्क करने पर जानकरी मिली की, बालक को परिजन काफी समय से ढूँढ रहे है। बालक बिना बताये घर से माता-पिता से नाराज होकर निकला था। डायल-112 जवानों ने बालक के परिजन को थाना बुलाया और बालक को समझाईश देकर थाना लेकर गए। कुछ समय पश्चात बालक के परिजन थाने आये, जिन्हें बालक द्वारा पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजन ने डायल-112 सेवा तथा पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।