Published: 13 Oct 2026, 11:21 AM
✦
नर्मदापुरम के थाना पिपरिया क्षेत्र में रामविलास कॉलोनी पानी टंकी के पास में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/10/2026 को दोपहर 03:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पिपरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सउनि ओमप्रकाश ठाकुर एवं पायलेट नर्मदा कहार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त एक 23 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, डायल-112 जवानों ने पीड़ित युवक को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल पिपरिया में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है।