Published: 14 Oct 2026, 11:21 AM
✦
सागर जिले के थाना बंडा क्षेत्र में बरेठी गाँव के पास एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें दम्पति एवं चार माह की बच्ची घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/10/2026 को रात्रि 11:17 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बंडा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक छोटेलाल अहिरवार एवं पायलेट सोने सिंह लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने पालतु पशु के आ जाने के कारण मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें दम्पति एवं चार माह की बच्ची घायल हो गयी थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, दम्पति एवं 04 माह की बच्ची को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय बंडा में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।