Published: 16 Oct 2026, 11:11 AM
✦
धार जिले के थाना कुक्षी क्षेत्र में अम्बाडा के पास मोटर साईकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/10/2026 को शाम 04:28 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कुक्षी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक दयाराम एवं पायलेट विनोद डावर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल कुक्षी में भर्ती कराया, जहाँ घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल युवक को समय पर उपचार मिला।