✦
मैहर जिले के थाना अमदरा क्षेत्र अंतर्गत मनोरम पहाड़ के पास एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 15/10/2026 को सुबह 10:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना अमदरा क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अनिल यादव एवं पायलट संतोष ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मनोरम पहाड़ के पास एक मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें मोटर साईकिल सवार 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गए थे। डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्तियों को एफआरवी वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल अमदरा में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है।