Published: 20 Oct 2026, 11:18 AM
✦
मुरैना जिले के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में ग्राम मवाशीपुरा में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19/10/2026 को सुबह 08:48 बज े प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1255 शिवराम चौहान एवं पायलेट चरण सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणो ं से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 26 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल-112 जवानो ं ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को परिजन के साथ एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।
