✦
जिला छतरपुर के थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत एक पिकअप गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई है, जिसमें 30-35 व्यक्ति घायल है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22 /10/2026 को रात्रि 02:06 बजे प्राप्त हुई। थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक आनंद पटेल एवं पायलट सतेंद्र परमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि पिकअप गाडी अनियंत्रित होकर पलट जाने से 08 व्यक्ति गंभीर घायल हो गये थे, डायल-112 जवानों ने गंभीर घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से एवं अन्य घायलों को 108 चिकित्सा वाहन की सहायता से तत्काल शासकीय अस्पताल बिजावर पहुँचाकर भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है।