✦
भोपाल के थाना निशातपुरा क्षेत्र के करोंध चौराहा राजपूत धर्मकांटा के पास एक वृद्ध महिला मिलीं है, जो घर की राह भटक गई है तथा अपना सही नाम, पता व जानकारी देने में असमर्थ थीं। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 20-10-2026 को दोपहर 02:42 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल निशातपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अनिल बाबू एवं पायलट आशीष पाल ने तत्काल मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने आसपास पूछताछ की लेकिन महिला के परिजन की कोई जानकारी न मिलने के कारण डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला को एफआरव्ही वाहन से सकुशल साथ लेकर थाना निशातपुरा लाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना स्टाफ द्वारा किया जा रहा है।