Published: 27 Oct 2026, 11:18 AM
✦
जिला मंडला के थाना महराजपुर क्षेत्र में आदिवासी धर्मशाला के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26 /10/2026 को दोपहर 12:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल महराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक परमवीर एवं पायलेट धनंजय अवस्थी ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश और स्थानीय लोगों से पूछताछ करते समय बालक के परिजन बालक को ढूँढ़ते हुए मिले। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया गया।