Published: 27 Oct 2026, 11:52 AM
✦
विदिशा जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सिंहवाहिनी मंदिर के पास में एक 06 र्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26 /10/2026 को दोपहर 12:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक हिमालय यादव एवं पायलटप्रदीप ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया और बताया की एक 06 वर्षीय बालिका मिली है, जो स्थानीय जानकारी के आभाव में रास्ता भटक गयी है । डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने अपने गाँव का नाम बताया। डायल-112 जवान बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर, बालिका के बताये गाँव पहुंचे। जहाँ बालिका के परिजन मिले, जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका सुबह बच्चो के साथ खेलते खेलते घर से निकलकर, स्थानीय जानकारी के आभाव में रास्ता भटक गई थी।
