Published: 28 Oct 2026, 11:11 AM
✦
बड़वानी के थाना कोतवाली क्षेत्र में तलून गांव टोल प्लाज़ा के पास में एक 12 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/10/2026 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन -01 को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुरेंद्र सिंह डुडवे एवं पायलेट कमल किशोर गुप्ता ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा किशोरी से स्नेहपूर्वक परिजन के बारे में जानकारी लेने पर बालिका ने बताया कि मानवाड़ा गांव थाना अंजड़ की रहने वाली है । डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से लेकर मानवाड़ा गांव पहुँचे। जहाँ बालिका के परिजन मिले, पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका के दादी के सुपुर्द किया गया।