✦
टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में लाखेरी गाँव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 26-10-2026 रात्रि 07:48 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक गुलबंद राठौर एवं पायलट में देवेंद्र रजक ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा कि दुर्घटना में एक ही परिवार के पति-पत्नी और बच्चा घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों घायलों को तुरंत एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय बल्देवगढ़ में भर्ती कराया, जहाँ उनका प्रथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़, डायल-112 वाहन की सहायता से भेजा गया। संकट के समय डायल-112 की इस त्वरित प्रतिक्रिया की स्थानीय नागरिकों और परिजनों द्वारा सराहना की जा रही है।