Published: 29 Oct 2026, 11:25 AM
✦
रीवा के थाना सेमरिया क्षेत्र में माशा भैया टोला के पास एक 12 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28/10/2026 को रात्रि 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सेमरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक गौरी शंकर एवं पायलेट सुरेश ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के बारे में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन की कोई जानकारी नहीं मिलने पर बालक की जानकारी स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया गया। कुछ देर बाद बालक के परिजन की जानकारी मिली की परिजन बालक को ढूढ़ते हुए थाने आए है। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर थाने पहुँचे। जहां बालक के परिजन मिले जिन्हें सत्यापन उपरांत बालक को सुपुर्द किया।