Published: 29 Oct 2026, 11:32 AM
✦
टीकमगढ़ जिले के थाना बुड़ेरा क्षेत्र में ग्राम मिढ़ावली के पास सड़क दुर्घटना में 03 बच्चे और 02 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 28/10/2026 को दिन के 11:35 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बुड़ेरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक धीरेंद्र यादव एवं पायलेट देवेंद्र रजक ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि साईकिल चला रहे 03 बच्चों को मोटर साईकिल सवार 02 व्यक्तियों ने टक्कर मार दिया था। दुर्घटना में 03 बच्चे और 02 व्यक्ति घायल हो गए। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय हॉस्पिटल बुडेरा भर्ती कराया, जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार बाद एफआरबी वाहन द्वारा जिला अस्पताल टीकमगढ़ पहुंचाया गया