Published: 29 Oct 2026, 11:06 AM
✦
भोपाल के थाना कोहेफिज़ा क्षेत्र के कोहेफिजा चौराहे के पास एक वृद्ध महिला मिली है, जो घर का रास्ता भटक गई थी, अपना सही नाम और पता बताने में असमर्थ थीं। पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 29 /10 /2026 को सुबह 08:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कोहेफिज़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन एफआरव्ही -34 को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक नितेश वर्मा एवं पायलट रवि अहिरवार ने तत्काल मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला से पूछताछ करने पर वे अपने घर या परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही थीं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी महिला के परिजनों का कोई जानकारी न मिलने पर डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला को एफआरव्ही-34 वाहन से कोहेफिज़ा थाने लाया गया। थाना कोहेफिजा जिला भोपाल स्टाफ द्वारा महिला वृद्धा आश्रम शाहजहानाबाद सकुशल दाखिल किया गया।