✦
सागर जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर फाटक के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 30/10/2026 को देर रात्रि 01:15 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 700 कैलाश वागरी एवं पायलट विवेक परिहार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि भूतेश्वर मंदिर फाटक के पास ट्रेन से गिरकर एक 26 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर जिला अस्पताल सागर में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।