✦
नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा क्षेत्र में पनागर रोड राईस मिल के पास पिकअप और ट्रक की टक्कर हो जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30-10-2026 को रात्रि 08:17 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गाडरवारा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक 68 शीतल पूरी एवं पायलेट राजेश कौरव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि पनागर रोड राईस मिल के पास यात्रियों से भरी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दिया था। दुर्घटना में 04 महिला समेत 07 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन और निजी वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल गाडरवारा में कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।