✦
जिला टीकमगढ़ के थाना खरगापुर अंतर्गत देवपुर रोड रेलवे पुल के पास पारिवारिक विवाद हो गया है जिसमे 01व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 30/10 /2026 को देर रात्रि 09:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना खरगापुर में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 जवानों आरक्षकअंकित लोधी पायलट सुरेंद्र लोधी मौके पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद में 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर पहुँचाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।