✦
रतलाम के थाना जावरा सिटी क्षेत्र में एक महिला ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को कॉल कर सूचना दी कि घर में पारिवारिक विवाद हुआ है, जिसके कारण वह आत्महत्या करने जा रही है। कॉलर महिला अत्यधिक रो रही थी और ठीक से बात नहीं कर पा रही थी।

सूचना प्राप्त होते ही जावरा सिटी थाना क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही स्टाफ आरक्षक जितेंद्र व्यास, आरक्षक चंद्रपाल सिंह सिसोदिया एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशी ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित महिला से कॉल पर लगातार संपर्क में रहे संवेदनशीलता से समझाया और महिला की लोकेशन पर पहुँचकर अवसादग्रस्त महिला हाईवे पर मिली। डायल-112 जवानों ने पीड़ित महिला को समझाईश दी गयी तत्पश्चात महिला को उसके परिवार के सुपुर्द किया एवं परिजनों को भविष्य में विवाद न करने तथा महिला का ध्यान रखने की समझाईश दी। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ से अवसादग्रस्त महिला को बचाया।