✦
मंडला के थाना महाराजपुर क्षेत्र में खापाकलां गाँव में एक युवक मोटर साइकिल से गिरकर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/11/2026 को सुबह 09:32 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल महाराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक परमवीर मशराम एवं पायलट मोहित मर्शकोले ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि खापाकलां गाँव में मोटर साइकिल से गिरकर एक युवक घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला अस्पताल मंडला में भर्ती करवाया। जहाँ घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।