✦
सागर जिले के थाना मालथौन क्षेत्र में गश्त के दौरान अमारी रोड़ पर तालाब के पास एक 03 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, सूचना पुलिस स्टाफ ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03-11-2026 को दी गयी। डायल-112 स्टाफ आरक्षक महेश कुमार एवं पायलेट जितेंद्र अहिरवार ने मासूम बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन की जानकारी नही बता पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बालक को साथ लेकर आस पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी प्राप्त नही हुई।

डायल-112 जवान बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना पहुँचे, जहाँ कुछ समय पश्चात बालक के परिजन बालक की गुमशुदगी दर्ज कराने थाना पहुंचे। जिन्हें बालक द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालक के परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस जवानों का अभार व्यक्त किया गया।