Published: 04 Nov 2026, 11:11 AM
✦
सागर जिले के थाना बीना अंतर्गत ग्राम घटियारी में एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/11/2026 को दोपहर 03:11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर बीना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक विक्रम प्रताप एवं पायलेट शिवकुमार दांगी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ग्राम घटियारी में एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी,चिकित्सा वाहन व्यस्त होने एवं अस्पताल पहुँचने का अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से लेकर सिविल अस्पताल बीना में भर्ती कराया। जहाँ प्रसूता वार्ड में महिला का उपचार किया जा रहा है।