✦
जिला इंदौर के थाना बाणगंगा रोड़ क्षेत्र में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04/11/2026 को रात्रि 09:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बाणगंगा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक विजय वास्कल, सैनिक रोहित वर्मा एवं पायलेट रविंद्र सिंह धाकड़ ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया।

बालक अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। डायल-112 जवानों द्वारा आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर बालक के परिजन की कोई जानकारी नहीं मिली। डायल-112 जवानों द्वारा बच्चे की सूचना थाने पर दी गयी, कुछ समय पश्चात थाना से जानकारी प्राप्त हुई बालक के परिजन गुमशुदगी दर्ज करवाने थाने आये है। डायल-112 जवान बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना गए। जहाँ बालक के परिजन मिले, जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।