✦
धार जिले के थाना मनावर क्षेत्र अंतर्गत कलवानी गाँव के पास मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/11/2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मनावर क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राकेश परमार एवं पायलट विकास जामोद ने पहुँचकर बताया कि कलवानी गाँव के बाहर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें मोटर साईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल सिविल अस्पताल मनावर में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।