Published: 06 Nov 2026, 11:46 AM
✦
डिंडोरी जिले के थाना समनापुर क्षेत्र के अंतर्गत चौकी अमरपुर देवरी गाँव में सड़क दुर्घटना में 05 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/11/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर समनापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक संतोष धुर्वे एवं पायलट शिवम कुमार धुर्वे ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की टक्कर में 05 व्यक्ति घायल अवस्था में मिले। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी 05 घायलों को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से समनापुर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 के जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिली।
