✦
सागर जिले के थाना सुरखी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हीरापुर के पास दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर में 02 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/11/2026 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर सुरखी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रदीप कुमार एवं पायलट शिवप्रताप ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर हो गयी थी। जिसमें 02 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय सुरखी में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 के जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिली।